कुल्लू के अतिदुर्गम गांव मलाणा में फागली उत्सव में मुखौटा पहनकर नृत्य करते हुए।
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के ऐतिहासिक गांव मलाणा में सोमवार काे मुखौटों के साथ नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। फागली उत्सव में परंपरा का निर्वहन किया गया।
मुखौटे पहने हुए विशेष तीन व्यक्तियों ने देव वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य किया। इस नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मलाणा में सप्ताहभर से फागली उत्सव की धूम मची हुई है।
फागली के दौरान यहां पर विभिन्न देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में फागली उत्सव को लेकर खुशी का माहौल है। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने कहा कि सोमवार को परंपरा के तहत मुखौटों के साथ नृत्य किया गया। उन्होंने कहा कि देवता जमलू ऋषि के सम्मान में मनाया जाने वाला फागली उत्सव अलग होता है। ग्रामीण देव परंपराओं का सदियों से पालन कर रहे हैं। संवाद