फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिट्टियां कलाइयां वे’पर बजी तालियां

Wed, 16 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली कम्यूनिटी डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में बुधवार को हरितालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के सम्मान में आयोजित होने वाले इस पर्व में नेपाली महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना की। तीज पर्व के मौके पर नेपाली महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करती हैं।
विज्ञापन


 इस अवसर पर कलाकेंद्र में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नेपाली महिलाओं ने पारंपरिक नेपाली डांस पेश कर खूब वाहवाही लूटी। एमटीएल ग्रुप मनाली के कलाकारों ने डियूड डांस पेश किया। नितिशा ग्रुप रामबाग की लड़कियों ने ...फिल्मी गीत चिट्टियां क्लाइयां वे बेबी मेरी, पर शानदार डांस कर तालियां बटोरीं। अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सोसायटी के प्रवक्ता स्वामी अंतर्क्रांति ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान देना होगा। महिलाओं को सम्मान दिए बिना समाज के किसी भी वर्ग का उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मूलत: यह पर्व माताओं और बहनों को समर्पित है। हमें छोटी बच्चियों की शिक्षा का ध्यान रखना होगा। सोसायटी के अध्यक्ष संत कुमार ने कहा कि नेपाली परंपराओं को निर्वहन करते हुए तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें