इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने कई बार नालियों की हालत सुधारने की मांग की है, लेकिन समस्या जस की तस है। हालत ऐसी है कि बस अड्डा के पास जो नालियां बनी भी हैं, वे भी कीचड़ और अन्य कचरे से बुरी तरह भर गई हैं। कीचड़ होने के कारण आए दिन जहां गाड़ियां कीचड़ मे फंस जाती हैं वहीं कई गाड़ियों को इससे नुकसान भी उठाना पड़ता है।
वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी गाड़ियों के आने पर कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य बस अड्डा के पास गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण यह कीचड़ सड़क तक फैल जाता है।
वाहन चालक हेतराम, रमेश, अनु, देव राज, नोक सिंह, लोत राम, खेवा राम, चमन लाल, लक्ष्मी चंद का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से कीचड़ फैला हुआ है। सभी वाहन चालक लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में नालियों की व्यवस्था अच्छी तरह से की जाए ताकि पानी कि सड़क पर न आए।
वहीं, नगर पंचायत बंजार के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुंजलाल ठाकुर का कहना है कि जल्द ही इन सारी व्यवस्थाओं को सही कर दिया जाएगा। साफ सफाई का नगर पंचायत में विशेष तौर पर ख्याल रखा जाएगा।
इधर, एनएच के सहायक अभियंता विनोद शर्मा का कहना है कि यहां पर नालियों का निर्माण दो तीन माह में करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए कच्ची नालियों को बंद कर दिया है।