फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डैम साइट का निरीक्षण, एसडीएम ने लिए अधिकारियों-लोगों के बयान

Fri, 23 May 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना दिए बांध से पानी छोड़ने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों के बयान भी किए कलमबद्ध
जांच कर एक सप्ताह में मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एनएचपीसी केे बांध से बिना सूचना दिए पानी छोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच करने के लिए एसडीएम कुल्लू निशांत कुमार शुक्रवार को अपनी टीम के साथ एनएचपीसी की डैम साइट पर पहुंचे। उन्होंने डैम का निरीक्षण और पूछताछ की। इस दौरान करीब 12 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बांध से पानी छोड़ने को लेकर बरशैणी में डैम साइट के अधिकारियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की। उनके बयान भी कलमबद्ध किए गए। उधर, जिला प्रशासन की ओर से मामले की मजिस्ट्रेट शुरू होने से एनएचपीसी परियोजना प्रबंधन में हड़कंप है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने एसडीएम कुल्लू से एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि बीते 22 मई को दोपहर के समय एकाएक पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे कसोल में दो पर्यटक बह गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें