फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डाबे राम कुल्लवी ने दर्शकों को खूब नचाया

Wed, 16 Apr 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के तहत आने वाले गलियाना गांव में मंगलवार को बिरशु मेला धूमधाम से मनाया गया। भुट्टी से देवता थान अपने हारियानों के साथ गलियाना पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने देवता का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं देवता ने मेले में देव परंपराओं का भी निर्वहन किया। मेले में ग्राम विकास कमेटी, दुर्गा महिला मंडल और प्रभाकर युवक मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मेले में समाजसेवी डीआर आनंद ने नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इस धरोहर को संजोए रखने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। स्थानीय बच्चों ने नृत्य, गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। कुल्लू के लोक कलाकार डाबे राम कुल्लवी और कुनाल कौशल ने दर्शकों को खूब नचाया। डाबे राम कुल्लवी ने ..सेउ रा निभू बोला सीजन, ...साजन निकलू बेकार आदि गीत गाए। इस दौरान ग्राम विकास कमेटी अध्यक्ष राम लाल, युवक मंडल अध्यक्ष चेत राम प्रभाकर, नील चंद, ज्ञान चंद, रेलू , वेद राम, अजय, रूप चंद, सीता राम, अनंत राम, वार्ड पांच रीना देवी, गीता, सावित्रा, अनीता, गीतू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें