फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब में पहले फेज की हुई सेटिंग, उम्दा नजर आ रही फसल

Wed, 16 Apr 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सेब के पौधों में पहले फेज की सेटिंग हो गई है। पौधों में सेब की फसल अच्छी नजर आ रही है। अगले दो सप्ताह के सप्ताह सेब की सेटिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सेब के पौधों में तीन चरणों में सेब की सेटिंग होती है। ऐसे में बागवानों को इस बार बेहतर फसल की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में जिन पौधों में सेब की सेटिंग हो गई है, वहां अब सेब के फल नजर आ रहे हैैं। जिन पौधों में सेटिंग हो गई है, वहां उनमें अच्छी फसल होने की संभावना रहती है। हालांकि सेटिंग के बाद कई बार ड्रॉपिंग भी बागवानों को परेशान करती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेटिंग नहीं हुई है। बागवान अमर चंद ठाकुर, मेहर चंद, वीरेंद्र कुमार, शाली राम, दौलत राम, भोला राम, गोपाल सिंह ठाकुर, कमल चंद, फतेह चंद, चुन्नी लाल ने कहा कि सेब में अच्छी सेटिंग अभी तक देखने को मिल रही है। बागवानों ने बेहतर सेटिंग के लिए बगीचों में मुधमक्खियों के बॉक्स भी रखे हुए हैं।
फ्लावरिंग सीजन के लिए एक बॉक्स का बागवान 1000 रुपये किराया भी अदा कर रहे हैैं। इसके साथ ही पॉॅलिथीन के लिफाफों में पानी भरकर इनमें पॉलीनेशन की कलमों का भी सेटिंग के लिए प्रयोग किया। अगर आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहता है तो बागवानों को फायदा मिलेगा। वहीं कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कुल्लू में इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। फिलहाल सेब पौधों में फलों की सेटिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें