कुल्लू। पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद हिमाचल में भी लंबित डीए और महंगाई राहत (डीआर) जारी करने की मांग तेज हो गई है। राज्य कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू ने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर हिमाचल के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते की राहत जल्द देने की मांग की है।
महासंघ के जिला अध्यक्ष हितेंद्र साहसी ने कहा कि हिमाचल के कर्मचारी भी लंबे समय से डीए की बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। महंगाई के कारण कर्मचारियों के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें जल्द जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से डीए की लंबित किस्तों का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को इस दिशा में जल्द निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। संवाद