फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में किराये के मकान से तीन लाख ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के सियाल गांव में चोरों ने एक किराये के मकान को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोर मकान के दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखा नकदी व आभूषणों से भरा पर्स लेकर भाग गए। पुलिस थाना मनाली में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी शिवा सियाल गांव में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी खुला हुआ था।
छानबीन करने पर पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स गायब था। पर्स में करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने का एक मंगलसूत्र, चार अंगूठियां और एक चेन के अलावा चांदी की एक जोड़ी पायल रखी हुई थी। चोर इन सभी सामान को लेकर भाग गए। पुलिस थाना मनाली में शिवा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अभिषेक एस ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें