देवता अजयपाल के सम्मान में 10 अगस्त को आयोजित होगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के बागन गांव में शाउण मेला 10 अगस्त से मनाया जाएगा। बागन में देवता अजयपाल को समर्पित शाउण मेले में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। देवता अजयपाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
ग्रामीणों की ओर से कुल्लवी नाटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवक मंडल के प्रधान हरि चंद, कारदार आलम चंद, देवता कमेटी के प्रधान शेर सिंह ने कहा कि 10 अगस्त को देवता अजयपाल अपने भंडार के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 अगस्त को मेले में शरीक हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए खीर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल्लू जिले के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं शाउण मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मेले में आने वाले मेहमानों को ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। संवाद