फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद मणिकर्ण में पसरा सन्नाटा

Tue, 18 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण गुरुद्वारा के समीप सराय पर गिरी चट्टान ने मणिकर्ण घाटी को हिलाकर रख दिया है। हादसे के बाद घाटी शोक में डूब गई है। सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


यहां एक महीने के अंदर ही दो बड़े हादसे हुए जिसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई है।  मंगलवार को जैसे ही सराय पर चट्टान गिरी तो एक जोरदार धमाका हुआ।

लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे और राहत कार्यों को शुरू किया। लोग चीख पुकार रहे थे। प्रशासन को भी सूचित किया।

चट्टान इतनी बड़्ी थी कि सराय को ध्वस्त करते हुए जमीन पर पहुंच गई। जो भी इसकी चपेट में आया, मौत की नींद सुला दिया। साथ ही सराय को मलबे के ढेर में बदल दिया। उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि राहत कार्य शुरू कर दिए थे। प्रशासन तुरंत ही मौके पर पहुंच गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें