फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 15 Feb 2026 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बिजली महादेव मंदिर में सुबह अंधेरा होने से पहले दर्शनों के लिए लगी लाइनें। मंदिर में सुबह से ही
विज्ञापन
पतलीकूहल-नग्गर के शिव मंदिरों में सुबह से लगी रहीं कतारें
विज्ञापन

खीर का प्रसाद बांटा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। पतलीकूहल और नग्गर क्षेत्र में रविवार को भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
दूरदराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नीलकंठ महादेव मंदिर पतलीकूहल में सुबह से ही रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। विशेष रूप से खीर का प्रसाद तैयार कर भक्तों में वितरित किया गया। पुरातत्व विभाग के अधीन गौरीशंकर मंदिर नग्गर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। पारंपरिक काष्ठकला से सुसज्जित इस ऐतिहासिक मंदिर में शिव-पार्वती की आराधना के साथ सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। यहां भी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की गई। इसके अलावा शिव मंदिर कटराईं और ब्राण स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया और श्रद्धालुओं को खीर सहित अन्य प्रसाद बांटा गया। पूरे दिन क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें