फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नव संवत पर हिडिंबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
मनाली के देवी हिडिंबा मदिंर में नवसंवत के मौके पर दर्शन करते श्रद्यालू।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में वीरवार को नव संवत का पर्व मनाया गया। मंदिरों में प्रथम नवरात्र पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। हिडिंबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह लगभग सात बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
विज्ञापन

सुबह की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी मां के दर्शन किए। इसके अलावा मनाली के मालरोड में स्थित दुर्गा मंदिर में भी लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
वीरवार को शास्त्र विधि से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 27 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी जबकि 28 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हिंदू संगठनों ने मालरोड पर नव संवत के उपलक्ष्य पर लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। माता हिडिंबा के कारदार एवं पुजारी रमण शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट लगभग सात बजे खोले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें