फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुईकंडा नाग के अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं का तांता

Fri, 03 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
350 से अधिक सालों बाद दशहरा में हुए हैं शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आनी उपमंडल में दलाश क्षेत्र में देवता कुईकंडा नाग अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार 350 से अधिक सालों के बाद शामिल हुए हैं। यह दूसरा मौका है जब देवता दशहरा उत्सव में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

देवलुओं की मानें तो पहली बार देवता तब शामिल हुए जब दशहरा की शुरुआत हुई थी। देवता के अस्थायी शिविर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता हुआ है। श्रद्धालु देवता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद देवता कुईकंडा नाग अपने देवलुओं के साथ भगवान रघुनाथ से देवमिलन के लिए निकले। भगवान रघुनाथ से देवमिलन कर कुईकंडा नाग ने परंपरा निभाई। देवलुओं ने भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर के बाहर खूब रौनक लगाई। देवता ने देवनृत्य भी किया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गौर रहे कि देवता 200 से अधिक किलोमीटर का सफर तय करने बाद कुल्लू दशहरा में आए हैं। देवलुओं में देवता कुईकंडा नाग के दशहरा में शामिल होने को लेकर उत्साह का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें