फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मालरोड में प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। दुर्गा मंदिर मालरोड में प्रथम नवरात्र से शुरू हुए शतचंडी महायज्ञ के समापन के बाद शनिवार को भंडारा लगाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न हो गया था। माता हिडिंबा महायज्ञ की पूर्णाहुति में मौजूद रहीं। शनिवार को भंडारे के बाद माता हिडिंबा अपने देवालय लौट गईं।
विज्ञापन

दिनभर मालरोड पर चहल पहल देखने को मिली। मालरोड के अलावा बस स्टैंड में भी भंडारे की व्यवस्था की गई थी। दुर्गा मंदिर में विराजमान माता हिडिंबा और दुर्गा माता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भंडारा बनाने का कार्य मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। इसमें 35 बोटियों ने कार्य किया। इसके अलावा सैकड़ों सेवादार भी दिनभर प्रसाद आवंटन का कार्य करते रहे। माता के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि महायज्ञ संपूर्ण होने पर भंडारा लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें