फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नए साल के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, सोलंगनाला में जाम में फंसे

Wed, 01 Jan 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में पर्यटक वाहनों का जाम।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। नए साल के जश्न के लिए मंगलवार को जिला कुल्लू में सैलानियों की भारी भीड़ रही। सुबह से लेकर रात तक सैलानियों का आना-जाना जारी रहा। शाम के समय सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। और पर्यटक वाहन रेंगते हुए नजर जाएगा। इससे मनाली के पलचान से सोलंगनाला तक वाहनों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन

बंजार से जिभी तक पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे आठ किलोमीटर के सफर में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग गया। पार्वती घाटी को जोड़ने वाली भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी रही। अटल टनल रोहतांग और सिस्सू बंद होने के कारण पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया, जिससे मनाली में यातायात व्यवस्थित हुआ।
हालांकि, सोलंगनाला में पर्यटक जाम में फंसे रहे, और कई को वापस मनाली पहुंचने में घंटों का समय लग गया। पार्किंग की कमी के कारण सड़क पर खड़े वाहनों ने जाम को और लंबा कर दिया। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए मनाली, मणिकर्ण और बंजार में अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें