फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला घायल

Thu, 07 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनु की नगरी मनाली में मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मनाली थाना में सड़क हादसे को लेकर केस दर्ज किया गया है। नसोगी निवासी सूरज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी मां के साथ मनाली बाजार से आ रहा था। ऐसे में तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी मां को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने सूरज की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी के मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें