फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजणीधार में ढांक में लुढ़की स्कूटी, एक की मौत

Sun, 09 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर क्षेत्र में दियार घाटी के संजणीधार में एक स्कूटी सड़क से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे शमशी का 26 साल अमन दियार क्षेत्र से कुल्लू की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह संजणीधार के पास पहुंचा तो स्कूटी अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित होकर स्कूटी सड़क से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल हेड कांस्टेबल हेमंत ठाकुर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल हेमंत ठाकुर के मुताबिक प्रथम दृष्टि में हादसा स्कूटी के अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाने का लग रहा है। इधर हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।  एएसपी निश्ंिचत सिंह नेगी ने कहा कि दियार के संजणीधार में एक युवक की स्कूटी में ढांक से गिर जाने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें