फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो घायल

Mon, 16 Nov 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि कुल्लू में दो अलग-अलग हादसों में तेजरफ्तार दोपहिया वाहनों ने राहगीरों को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अस्पातल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बंजार में सड़क किनारे एक नेपाली लड़की कहीं जा रही थी।

ऐसे में सामने से तेज गति में आ रही मोटरसाइकल ने उसे रौंद डाला। लड़की वहीं लहूलुहान हालत में बेहोश हो गई। दूसरा मामला भुंतर का है। एक शख्स स्कूटी पर जा रहा था कि भुंतर बस अड्डे के सामने एक लड़की अपने मामा के साथ सड़क पार कर रही थी। स्कूटी ने लड़की को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामलों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें