जिला कुल्लू में चरस का कारोबार हर दिन बढ़ता जा रहा है। वीरवार को भी मणिकर्ण में पुलिस ने दिल्ली के एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के पास से चार सौ ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी कुल्लू अनिल ठाकुर ने बताया कि मणिकर्ण घाटी में चरस के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान दिल्ली के युवक को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली के युवक के साथ कहीं गिरोह तो नहीं है जो मणिकर्ण से चरस के कारोबार को अंजाम दे रहा है। पुलिस की टीम युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी अनिल ठाकुर का कहना है कि चरस के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चरस कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।