फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूली विवाहिता, पति गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पर्यटन नगरी मनाली के शनाग में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ससुरालियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के मायके वालों ने सुसराल वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी में फोजल निवासी सुरेंद्र ने मनाली थाना में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन की शादी शनाग में हुई थी। लेकिन, सुसराल वाले शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करने लगे। दो एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। उसने कहा कि ससुरालियों ने उसे आत्महत्या करने को मजबूर किया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस को सूचित किए बगैर अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

उधर, एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गवाहों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं। ससुरालियों के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें