फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की मौत का आराेप

Fri, 12 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में एक मरीज की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि मरीज को वीरवार शाम कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उसे डाक्टर ग्लूकोज लगा कर चले गए। उसके स्वास्थ्य की जांच करना किसी भी चिकित्सक ने जरूरी नहीं समझा। जब दूसरी शिफ्ट के डॉक्टर मरीज के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हालांकि पहले अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। इधर, भाजपा के पूर्व महामंत्री जवाहर शर्मा ने इस संबंध में एसीएमओ कुल्लू को शिकायत की है। जिस पर सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि लाहौल के बारिंग निवासी रोशन को बीमारी की हालत में कुल्लू अस्पताल भर्ती किया गया। रिश्तेदार अमित ने बताया कि रोशन को कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी सूध तक नहीं ली। सुबह जब दूसरी शिफ्ट में चिकित्सक आए तो उन्होंने रोशन की जांच की तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


रोशन के पक्ष में कोई न होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने भी आनन फानन में शव रिश्तेदारों को सौंप दिया। शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल भी चिकित्सक के खिलाफ जांच की मांग को लेकर सीएमओ से मिलेगा।
विज्ञापन


इस बारे में सीएमओ कुल्लू वाईडी शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें