जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के बंदल गांव से लापता युवक का शव पंडोह डैम में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बंदल गांव का 17 साल का विक्रम उर्फ सौरभ, डाकघर पूईद, तहसील व जिला कुल्लू बीते 6 अप्रैल से लापता चल रहा था। लापता युवक के भाई बलवंत ने कहा कि पुलिस में 11 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी कि व्रिकम घर से यह कहकर आया था कि उसका कुल्लू में स्कॉलरशिप का पेपर है, लेकिन वह शाम को वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने मृतक युवक की आखिर लोकेशन हनोगी में ट्रैस की थी। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि लापता युवक का शव पंडोह डैम से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों का सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।