कुल्लू। भुंतर तहसील के अंतर्गत पुलिस ने सरकारी जमीन पर तीन लोगों को अवैध खोखे बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर बस स्टैंड के समीप तीन लोग अवैध खोखों का निर्माण कर रहे थे। सरकारी जमीन पर कब्जा कर यह लोग अवैध खोखों बनाने की तैयारी में थे। इससे पहले कि यह लोग अवैध खोखे तैयार कर पाते। पुलिस ने इन्हें अवैध खोखे निर्माण करने के लिए रोक दिया।
उधर इस मामले को लेकर एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों को कानून सजा देगा।