फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस

Sat, 09 Jan 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह वर्तमान में मनाली में रह रही है। उसके पति तथा ससुराल के लोग उसे बिना वजह मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे गाली गलौज और धमकी भी जा रही है।
विज्ञापन


 लिहाजा, अब पानी सिर से ऊपर बहने लगा तो उसे मजबूर पुलिस थाना की चौखट लांघ कर अपने लिए न्याय की गुहार लगानी पड़ी है। एएसपी ने कहा कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ससुरालियों को खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर पुलिस किसी प्रकार का अत्याचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें