फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहा युवक पीटा

Thu, 03 Dec 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिरहड़ क्षेत्र में शादी से लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने रॉड से हमला कर दिया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल हालत में युवक को कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए ब्यान में प्रेम सिंह ने बताया कि वह शादी से घर मोटर साइकल पर लौट रहा था। इसी दौरान छाटन सेरी के पास एक दुकान में चाय पीने के लिए रूका तो इसी दौरान तीन युवकों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में प्रेम सिंह को सिर,छाती और बाजू में गंभीर चोंटे आई है। गंभीर हालत में प्रेम सिंह को कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

मामले की छानबीन एचसी जमाल दीन कर रहे है। खबर की पुष्टि करते हुए एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें