भुंतर थाना में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एएपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक मौहल निवासी ताराचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार शाम अपने घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने रास्ता छोडने को कहा तो उन्होंने एसे धक्का देकरनीचे गिरा दिया।
बाद में लात घूंसों की बौछार शुरू कर दी। इस हमले वह बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे अस्पातल में इलाज कराना पड़ा है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने को पुलिस टीम रवाना हो गई है।