फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजौरा में फंदा लगा कर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
कुल्लू। बजौरा के साथ लगते ब्राह्मण बेहड़ में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने केस दर्जकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे भुंतर थाना के एसआई लाल सिंह ने कहा कि 25 वर्षीय विवाहित महिला ने सोमवार सुबह करीब चार बजे अपने घर के बाहर खेत में एक पेड़ से रस्सी लगाकर कर फंदा लगा दिया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी भी की है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बावजूद पुलिस ने परिवार के लोगों के बयानों को कलमबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने फंदे लगाने में इस्तेमाल की गई रस्सी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद दो बच्चों की मृतक मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय तुलजा देवी के रूप में हुई है। पुलिस महिला के मौत के कारणों के साथ अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें