फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवक 275 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। लोकसभा चुनावों में विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम ने करीब 275 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। चेकिंग के दौरान जब सर्विलांस टीम ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार युवकों से नशे की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसटी टीम कार्यकारी मैजिस्ट्रेट एवं एसडीओ एनएच-305 अरविंद भारद्वाज की अध्यक्षता में खुंदन पुल पर नाका लगाकर बैठी थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन एचपी 01 के 6155 में महेंद्र सिंह (19) निवासी गांव कलवारी, सुरेंद्र कुमार (19) बडियार कलवारी, मनी राम (23) निवासी गांव थ्रींबला, बंजार को चरस के साथ पकड़ा। हालांकि चौथा आरोपी भागने में सफल हो गया। टीम की ओर से तीनों युवकों को वाहन समेत थाना बंजार लाया गया। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को बंजार कोर्ट में किया गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। फरार आरोपी की तलाश चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें