फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लगघाटी के एक युवक को पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी की पहचान यशपाल (27) निवासी गांव थाच, डाकघर दोघरी के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम 19 सितंबर को रात करीब आठ बजे लगवैली की कालंग सड़क पर गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उससे चरस की खेप पकड़ी। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपी से पूछपाछ की जा रही है। चरस की खेप वह कहां से लाया था और इसे कहां पर बेचने की तैयारी चल रही थी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें