फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो चरस के साथ तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने जिला में तीन अलग-अलग जगहों पर मनाली, कुल्लू व पतलीकूहल 1.544 किलोग्राम चरस पकड़ी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पतलीकूहल पुलिस के हेडकांस्टेबल लाल चंद की अगवाई में एक टीम रूटीन चेकिंग पर थी। इस दौरान शक होने पर एक व्यक्ति के कब्जे से 892 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस के साथ हलाण के पूर्ण देव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मनाली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने नाकाबंदी में 255 ग्राम चरस के साथ आरोपी धर दबोचा। उन्होंने चमन लाल निवासी बालीचौकी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोलीबेहड़ में कुल्लू पुलिस के जांच अधिकारी एएसअई चतर सिंह और हेड कांस्टेबल राजेश ठाकुर ने 397 ग्राम चरस के साथ 41 वर्षीय ओम चंद निवासी सैंज को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों से चरस तस्करी को लेकर जांच कर रही है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें