फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नकदी के साथ पकड़े पांच जुआरी

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि भुंतर के साथ लगते कहुधार गांव में एक मकान में पांच लोग जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को चारों ओर से घेरा। इसके बाद पुलिस ने उस कमरे में दबिश दी, जहां पांच लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के पहुंचने से जुआरियों में अफरा-तफरा मच गई। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल
कुल्लू। अखाड़ा बाजार से लापता चल रहे एक दुकानदार का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने वीरवार को उनकी कॉल डिटेल को खंगाला है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अखाड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी नागदेव ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उल्लेेखनीय है कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को सेउबाग स्थित पुल के पास से बरामद किया था, जिसमें रखी शराब की भरी एक बोतल भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें