फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में बैंक अधिकारी की मौत

विज्ञापन
लाहौल घाटी के किरतिंग में लुढ़की कार। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति जिला के किरतिंग में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बैंक अधिकारी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बैंक अधिकारी कार से जिला मुख्यालय केलांग में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस बीच किरतिंग के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही तलजोन निवासी (35 वर्षीय) युवा बैंक अधिकारी प्रभात गौतम की मौत हो चुकी थी। बैंक अधिकारी प्रभात गौतम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन साल की बेटी को छोड़ गए हैं। बैंक अधिकारी प्रभात गौतम की मौत से पूरी घाटी में मातम का माहौल है। बैंक अधिकारी केलांग स्थित एसबीआई बैंक शाखा में तैनात थे। दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतक अधिकारी केे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और माता व पत्नी बेसुध हैं।
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, युवा अधिकारी की मौत पर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश और जिप सदस्य सुदर्शन जस्पा समेत बैंक प्रबंधन ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें