कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने वन रक्षक होशियार सिंह की मौत पर शोक जताया है। महासंघ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट को मौन रखा। संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वनमंत्री ठाकुर सिंह सिंह ने ही वन बीट में वन रक्षक की तैनाती करने की मांग की है।
इसके अलावा समय-समय पर गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर, महासचिव दिले राम ठाकुर, उपाध्यक्ष हुक्म राम ठाकुर, उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, उपाध्यक्ष नारायण चौहान, महिला प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा, योग कला, अनिता, मनाली खंड के अध्यक्ष भीष्म देव शर्मा, बंजार खंड के अध्यक्ष खूब राम कुल्लवी उपाध्यक्ष लता देवी, महासचिव इंद्रा परमार, चतुर्थ श्रेणी अध्यक्ष दौलत राम राणा, जलवाहक संघ के अध्यक्ष उतम चंद शर्मा, महासचिव चेतराम, राज्य उपाध्यक्ष विनोद कुमार, आनी से अनंत राम, महासचिव सूरत राम, भुंतर खंड के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुदर्शना शर्मा, आशा वर्कर संघ की अध्यक्ष दिशा देवी, महासचिव निर्मला देवी, सिलाई-कटाई अध्यापिका संघ की अध्यक्ष जनता ठाकुर, मोटिवेटर संघ की संघ की अध्यक्ष बुद्धि देवी, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष योग रानी, वन विभाग पार्वती वन मंडल के अध्यक्ष चमन ठाकुर, बीओ भूपेंद्र पाल, प्रशांत वन रक्षक, मदन लाल और बुद्धि सिंह ने वन रक्षक की मौत पर दुख जताया है।