फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉपर से टकराई अनियंत्रित बाइक, विदेशी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में पुलिस की ओर से नाके के लिए लगाए गए स्टॉपर से बाइक अनियंत्रित होने से एक विदेशी के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में घायल होने वाला युवक नाइजीरियन है, जिसका कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार से सोमवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद बजौरा चेक पोस्ट से नाइजीरिया निवासी युवक मनाली की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्टॉपर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। पुलिस ने बजौरा चेक पोस्ट पर वाहनों को रोकने के लिए स्टॉपर लगाए हुए हैं। इनका इस्तेमाल वाहनों की चेकिंग के लिए किया जाता है। इन्हीं स्टॉपरों के बीच से गाड़ियों को पास करवाना पड़ता है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बजौरा चेक पोस्ट में एक अनियंत्रित बाइक के स्टॉपर से टकराने पर विदेशी युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें