फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंकी नाला में वाहन लुढ़का, एक की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग में रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप एक वाहन के लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इसमें तीन घायलों को उपचार के लिए कुल्लू रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीती रात सीमा सड़क संगठन की एक बोलेरो नॉर्थ पोर्टल के समीप होंकी नाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव दल कोकसर सहायता केंद्र और बीआरओ के सिस्सू अस्थायी कैंप से आए जवानों ने घायल व्यक्तियों को सिस्सू में प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से कुल्लू भेजा। बताया जा रहा है कि बीआरओ के कोकसर स्थित अस्थायी कैंप में रात को एक जवान बीमार हो गया। उसे प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में इलाज के लिए ले जाते समय यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को रेफर किया गया है। इधर, एसपी गौरव सिंह ने बताया कि चालक के शव का क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसा कैसे हुआ है इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें