फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल के केलांग-उदयपुर मार्ग पर प्याबोटी मोड़ और फूड़ा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में होमगार्ड जवान समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक जिप्सी उदयपुर से लोट गांव की तरफ जा रही थी। इस दौरान तकरीबन प्याबोटी मोड़ पर डेढ़ बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 100 फीट नीचे जा गिरा। इससे वाहन में सवार कुल्लू निवासी खीमी राम उम्र 24 साल, नेपाल निवासी जीवन उम्र 30 साल को गंभीर रूप से चोटें आई। डॉक्टरों ने घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। लोट निवासी अभिषेक उम्र 27, अक्षय उम्र 26, विक्रम 27, चिराग उम्र 26, सिद्धार्थ उम्र 35 को केलांग में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, बुधवार सुबह फूड़ा के पास उदयपुर से केलांग की तरफ आ रहे टिप्पर ने मोटरसाइकल सवार को टक्कर मार दी। इससे होमगार्ड जवान सुनील कुमार उम्र 35 साल की टांग टूट गई। सलपट निवासी जगदीश को मामूली चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पीएचसी जाहलमा पहुंचाया। उसे डॉक्टरों ने कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने कहा कि पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें