फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सदर पुलिस कुल्लू ने चेकिंग के दौरान जिया में एक युवक को सात ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की अगुवाई में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने जिया के पास एक युवक की शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार में एक महिला से पांच लीटर अवैध शराब पकड़ी है। अखाड़ा बाजार पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान ब्यासा मोड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें