फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाणा के पटारनीनाला में मिला अमन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
---दिल्ली के लिए जरूरी---
विज्ञापन

मलाणा के पटारनीनाला
में मिला अमन का शव
जरी के छापे राम की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऐतिहासिक गांव मलाणा से डेढ़ माह पहले लापता दिल्ली के युवक अमन का शव शुक्रवार दोपहर को बरामद हुआ। युवक की तलाश पिछले एक माह से चल रही है। शुक्रवार को अमन का शव मलाणा से करीब दो घंटे दूर पटारनीनाला से बरामद हुआ है। छापेराम की रेस्क्यू टीम के सदस्यों को यह सफलता मिली है। लापता अमन के मिलने की सूचना पाकर कुल्लू व जरी से पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।
हालांकि शुक्रवार को घाटी में मौसम खराब रहने से शव को नहीं निकाला जा सका है। ऐसे में शनिवार को ही शव को निकालने की संभावना है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में पुलिस व रेस्क्यू टीम के लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र सिंह शर्मा ने कहा कि मार्च माह से मलाणा से लापता चल रहा अमन का शव रेस्क्यू टीम को पटारनीनाला के पास मिल गया है। शव को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया चल रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से सैर सपाटे के लिए आया अमन मार्च माह के पहले सप्ताह से मलाणा गांव से लापता चल रहा है। 14 मार्च को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि टैटू से अमन की पहचान की गई है। अमन के परिजनों को सूचित किया गया है। उनके कुल्लू पहुंचने पर ही शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें