फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 173 ग्राम के साथ पकड़ा बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में चरस तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने सोयल गांव के एक बुजुर्ग को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय के वामतट पर काइस में पुलिस ने सोमवार देर रात बुजुर्ग को एक किलो 173 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल काइस में नाके पर था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पैदल आ रहे एक बुजुर्ग शेर सिंह (61) निवासी गांव सोयल, जिला कुल्लू को तलाशी के लिए रोका। पुलिस की टीम को देखकर बुजुर्ग घबरा गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। टीम की अगुवाई कर रहे हेड कांस्टेबल राजेश ठाकुर ने कहा कि आरोपी के कब्जे से 1 किलो 173 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। चरस माफिया अब धंधे में बुजुर्गों को भी शामिल कर रहा है। उधर, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने काइस क्षेत्र के तहत एक बुजुर्ग से चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें