अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पुलिस थाना सैंज के तहत अरखली में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हो गया है। घायल को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटला के गांव धाराखरी के निवासी पंजाब सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि ग्राम अरखली में एक वैन खाई में गिरी। हादसा इतना भयानक था कि इसमें चालक कर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार व्यक्ति डोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन की जा रही हैै। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जिला मुख्यालय के पास बदाह में वाहनों की टक्कर हुई है। लेकिन इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।