फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चील मोड़ पर 808 ग्राम चरस सहित धरा नेपाली बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सौ ग्राम चरस के साथ नेपाली बुजुर्ग धरा
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में प्रवासियों पास नशे की खेप मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पार्वती वैली के छरोड़नाला के समीप चील मोड़ पुलिस ने 808 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली बुजुर्ग को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुलिस का एक दल चील मोड़ के पास नाका लगाकर बैठा था। इस दौरान टशी शेरपा 66, निवासी बागम, बाराविसे, तहसील और जिला सिंधुपाल को तलाशी के लिए रोका गया तो उसके पास तलाशी के दौरान 808 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से चरस को अपने कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नाके के दौरान एक नेपाली बुजुर्ग से 808 ग्राम चरस बरामद की गई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने चरस की यह खेप कहां से लाई थी और इसे कहां पर बेचा जाना था। वहीं दूसरी ओर इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि चरस माफिया की ओर से अब नेपाली बुजुर्गों को चरस की ढुलाई में इस्तेेमाल किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें