फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौरा में दो युवकों से 60 ग्राम चिट्टा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजौरा में दो युवकों से 60 ग्राम चिट्टा पकड़ा
विज्ञापन

आरोपी किए गिरफ्तार, नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भुतर (कुल्लू)। जिले में नशे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस थाना भुंतर के तहत बजौरा में पुलिस ने दो युवकों को 60 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपी भुंतर के शाढ़ाबाई के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की एक टीम बजौरा फॉरेस्ट नाके के पास नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो युवकों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब इन्हें तलाशी के लिए रोका तो वे घबरा गए। पुलिस को देखकर दोनों युवक के होश उड़ गए। इससे पहले कि वह मौके से भागने में कामयाब हो जाते तो पुलिस ने पकड़कर उनकी तलाशी ली। इसके चलते अरुण सोहर निवासी शाढ़ाबाई, तहसील भुंतर से 12 ग्राम, जबकि वीर सिंह निवासी शाढ़ाबाई, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थों को अपने कब्जे में लिया व दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। कहा कि भुंतर के बजौरा में दो युवकों से 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने चिट्टा कहां से खरीदा था और इसे कहां पर बेचा जाना था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें