फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद से दबोचा ऑनठगी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद से दबोचा ऑनलाइन ठगी का आरोपी
विज्ञापन

भुंतर के छोयल निवासी के साथ की है 85 लाख की ठगी
आरोपी में पकड़कर कुल्लू लाई पुलिस, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला के भुंतर थाने में पिछले दिनों हुई 85 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से धर दबोचा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भुंतर के पास छोयल गांव के एक व्यक्ति सोहन सिंह ने भुंतर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसके साथ 85 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई है। इस पर यह मामला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा को सौंपा गया।
विज्ञापन

जांच में आरोपी की लोकेशन गुजरात की पाई गई। इस पर विशेष अन्वेषण शाखा के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि टीम में सुनील के अलावा एएसआई प्रकाश, हैड कांस्टेबल हेमंत कुमार और प्रशिक्षु एसआई रिंकु शामिल थे। टीम ने गुजरात में कई जगहों पर दबिश देकर अहमदाबाद से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान सोमनाथ शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा घोदसर जैवीमाल सोसायटी अहमदाबाद गुजरात के तौर पर हुई है। पुलिस टीम उसे पकड़ कर कुल्लू लेकर आई है और पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी इस ठगी के मामले में कौन-कौन आरोपी शामिल है। इस पर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें