फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपिंग साइट में मिला ब्यास में बहे बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैपिंग साइट पर मिला ब्यास में बहे बच्चे का शव
विज्ञापन

पांच दिन पहले ब्यास में फोटो खिंचवाते समय हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में फोटो खिंचवाने के लिए ब्यास नदी में उतरे राजस्थान के 11 साल के बच्चे का शव रायसन कैपिंग साइट के समीप नदी में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। नौ जून को अपने परिजनों के साथ 18 मील के पास निशांत (11) पुत्र हेमराज वर्मा गांव और डाकघर नुआ जिला झुनंझुनू राजस्थान नदी किनारे फोटो खिंचवाने के लिए उतरा तो इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह नदी की जलधारा बह गया था।
विज्ञापन

ब्यास नदी का तीव्र बहाव से उसे बहाकर ले गया था। हालांकि हादसे के बाद उसे तलाश करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बच्चे की तलाश में रॉफ्टिंग से लेकर अन्य रेस्क्यू दलों का सहयोग भी लिया गया। पानी अधिक होने के कारण यह घटनास्थल के कई किलोमीटर दूर आकर रुक गया। अब पांच दिन के बाद उसका शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मनाली थाना प्रभारी मोहन रावत ने कहा कि 18 मील में फोटो खिंचाते वक्त नदी में बहे बच्चे का शव रायसन कैपिंग साइट के समीप मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें