फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में पालिथीन को लेकर अधिकारियों ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। प्रतिबंध के बाद भी नगर में पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इसे रोकने के लिए एसडीएम और अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने पुलिस बल के साथ नगर की दुकानों पर अचानक छापा मारा। दो दुकानदारों से लगभग 150 ग्राम पॉलिथीन बरामद कर 1500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

पालिका द्वारा लगातार की जा रही छापामार कार्रवाई के बाद भी दुकानदार गुपचुप तरीके से पॉलिथीन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य और ईओ वंदना शर्मा ने पालिका कर्मियों व पुलिस बल को साथ लेकर पॉलिथीन की धरपकड़ को लेकर अचानक छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान बशीर अहमद ठेले से 100 ग्राम और अफसर अली के जूस सेंटर से 50 ग्राम पॉलिथीन बरामद कर 1000 और 500 रुपये का जुर्माना वसूला। छापामार कार्रवाई की भनक जैसे ही अन्य दुकानदारों व फड़ विक्रेताओं को लगी तो हड़कंप मच गया। दुकानों से दुकानदारों ने पॉलिथीन गायब कर दी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि पॉलिथीन की धरपकड़ को लगातार अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान मेहताब खां, शफीक अंसारी, मोहम्मद शारिक, शफिया अंसारी, शकील अहमद सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें