फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो चरस के साथ दबोचा तस्कर

विज्ञापन
charas - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। पतलीकूहल-बड़ाग्रां संपर्क मार्ग पर पैदल आ रहे एक चरस को पुलिस ने 3.924 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पतलीकूहल पुलिस का एक दल मंगलवार सुबह एएएसआई धीरज सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी और पेट्रोलिंग पर था और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बडाग्रां की तरफ से एक व्यक्ति पतलीकूहल की ओर पैदल आ रहा था। पुलिस दल को शक होने पर उसे पकड़ा और पीठू बैग की तलाशी ली तो बैग से 3.924 किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर पतलीकूहल पुलिस चौकी लाया जहां उसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी और इसकी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस 38 वर्षीय हुकम राम निवासी करसोग मंडी से पूछताछ करने में जुट गई है। चरस खेप कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी थी, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें