छड़ी का फोरेंसिक लैब में होगा परीक्षण
सब हैड
हाईकोर्ट में जवाब देने से पहले मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सेंट जोसेफ कालेज के छात्र की आंख खराब वाइस प्रिंसिपल लेसिली कुटीनो की ओर से पुुलिस को सौंपी गई छड़ी से हुई है या फिर कोई दूसरी छड़ी थी। इसका परीक्षण लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगा। विवेचना अधिकारी ने छड़ी को सील कर दिया गया है, जिसे अगले सप्ताह प्रयोगशाला भेज दिया जाएगा। वहां से आने वाली रिपोर्ट विवेचना अधिकारी की टिप्पणी के साथ 10 जुलाई को हाईकोर्ट में पेश कर दी जाएगी।
सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी ने बताया कि छड़ी को लेकर विरोधाभास है। जिसे दूर करने के लिए यही एक विकल्प है। बच्चे की आंख के आपरेशन की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। लखनऊ के प्रकाश नेत्रालय से मिलने वाली रिपोर्ट को भी 10 जुलाई को हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट में शामिल कर लिया जाएगा। विवेचना अधिकारी एवं थॉर्नहिल चौकी प्रभारी राकेश यादव ने इस प्रकरण में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, छात्र, छात्र के मा, वहां के शिक्षक तथा अन्य छात्रों के अलग-अलग बयान लिए हैं। इन बयानों में से कुछ में विरोधाभास भी है। इसीलिए छड़ी की फोरेंसिक और पीड़ित छात्र की आपरेशन के बाद की रिपोर्ट के बाद ही जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
दूसरी ओर कालेज प्रशासन की ओर से कराई जा रही विभागीय जांच रिपोर्ट भी ठंडे बस्ते में है। उन्हें भी पुलिस कार्रवाई का इंतजार है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही पूर्व प्रिंसिपल ऐके एंटोनी कीअध्यक्षता में बनाई गई जांच समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।