फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राफ्ट तक सिमटा बंजार बाइपास, रोजाना लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राफ्ट बनाने तक सिमटा बंजार
विज्ञापन

बाईपास, रोजाना लग रहा जाम
ग्रामीणों का आरोप, लोनिवि सहित प्रशासन भी कर रहा अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 में पर्यटन सीजन के चलते बंजार में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ने लगी है। जिससे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। जाम और बढ़ते ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए बंजार में बाईपास सड़क की निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। ड्रॉफ्ट बनने के बाद बाईपास की योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
बाईपास के लिए ड्राफ्ट बन गया है। ड्राफ्ट को केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है लेकिन अब बाईपास का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। दिनोंदिन बढ़ती दिक्कतों से परेशान लोग अब बाईपास को प्राथमिकता के आधार बनाने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय राम लाल, रोशन लाल, नोक सिंह, धर्म चंद, नागेंद्र, शशि, निखिल खन्ना, आई चंद, ओम प्रकाश और टेक सिंह के अनुसार बंजार के दाएं तट से दमोठी से जिभी तक बाईपास का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग सर्वेक्षण भी कर चुका है लेकिन यह कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। बाद में सड़क एनएच के अधीन आने पर छेत से बाइपास निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई। ड्रॉफ्ट भी बना लेकिन अभी तक धरातल स्तर पर कुछ नहीं हो पाया है। बंजार उपमंडल मुख्यालय में रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या आम होती जा रही है। बंजार में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व सुगम यातायात बहाल रखने के लिए पुलिस कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान अब रोजाना यहां आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जाम लगना आम होता जा रहा है। वहीं, नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता अरविंद भारद्वाज के अनुसार एनएच 305 के सिंधवा के 200 मीटर पीछे से गांव छेत तक बाईपास बनाया जाएगा। जिसका ड्राफ्ट मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें