फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के शटर तोड़ लाखों के मोबाइल व लैपटॉप ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों के शटर तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

मनाली में दो दिन में टूटे पांच दुकानों शटर और ताले
लाखों रुपये के मोबाइल और लैपटॉप ले उड़े शातिर
जांच में जुटी मनाली पुलिस, दुकानदारों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में दो दिन में शातिरों ने पांच दुकानों के शटर और ताले तोड़ डाले। इनमें से दो मोबाइल दुकानों से अज्ञात शातिर लाखों के नए, पुराने मोबाइल व लैपटॉप समेत नकदी चुरा ले गए। शातिर शराब ठेका से शराब बोतलें ले उड़े। जबकि दो दुकानों के केवल ताले तोड़े गए हैं और इनमें सामान चोरी न होने की सूचना है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली के सियाली महोदव मार्केट में वीरवार रात को अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले व शटर तोड़ दिए। इनमें खाद्य आपूर्ति विभाग के गैस एजेंसी के शटर का ताला तोड़ा। हालांकि यहां से कोई भी सामान चोरी न होने की सूचना है। इसी के साथ लगती अन्य दो मोबाइल की दुकानों के शटर तोड़ कर मोबाइल और लैपटॉप चुराए। अज्ञात शातिरों ने एक दुुकान से दस हजार नकदी समेत कुछ रिपयेर के लिए आए मोबाइल और रिपयेर के लिए आए दो लैपटॉप व दो टैब चुरा ले गए। वहीं दूसरी दुकान से चोरी छह नए मोबाइल ले उड़े। वहीं, बुधवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने मनाली के गोंपा में जम्दग्नि स्प्रे पंप का शटर तोड़ा, हालांकि यहां से कुछ नहीं चुराया। सियाल के समीप शराब के ठेके से तीन शराब बोतलें ले उड़े। मामला संज्ञान में आने पर दुकानदार हक्के-बक्के रह गए और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए। मामले में हैड कांस्टेबल जगदीश जांच कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। चोरों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें