फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान के सिर पर बोतल मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर में नशे में धुत कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाने से रोकने पर एक होमगार्ड के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। इससे होमगार्ड जवान लहूलुहान हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया। मामला 29 जुलाई रात्रि का है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न व मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य युवक फरार चल रहा है। मामले से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात्रि को होमगार्ड जवान बिशन चंद टीम के साथ ढालपुर में गश्त कर रहा था। इस बीच रात्रि करीब 11 बजे ढालपुर में अस्पताल के पास नशे में धुत्त दो युवा हुड़दंग मचा रहे थे। टीम ने युवाओं को देख उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बीच दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। एकाएक मामला झड़प तक पहुंचा और तैश में आए एक युवक ने एक होमगार्ड जवान को पीट दिया और उसके सिर बीयर की बोतल फोड़ दी, जिससे जवान मौके पर लहूलुहान हो गया और युवक मौके का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच में जवान के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस एक आरोपी युवक को कुल्लू शहर से ही गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य युवक फरार चल रहा है। शहर में रात्रि के दौरान गश्त में लगी टीम से इस तरह की घटना से शहरवासी सहम गए और पुलिस कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा रहे हैं। थाना व एसपी कार्यालय से चंद दूरी पर घटित हुई घटना से पुलिस सुरक्षा की पोल भी खुलती नजर आ रही है। हेड कांस्टेबल राजेश मामले की जांच कर रहे है। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शहर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें